Top News

व्हाईट गोल्ड की खुशी में कोई क्लीन बोल्ड न हो जाये" दो गज दूरी मास्क है जरूरी वरना शूटिंग रह जायेगी अधूरी ।Let no clean bowled in the joy of white gold " Two yards is a mask, or else shooting will be incomplete.Dabang Desh

  व्हाईट गोल्ड की खुशी में कोई क्लीन बोल्ड न हो जाये"
दो गज दूरी मास्क है जरूरी वरना शूटिंग रह जायेगी अधूरी ।

                  गजेन्द्र माहेश्वरी

नीमच :- कई दिनों से महानगरी कहो मायानगरी अपनी मुम्बई से आये नामचीन कलाकारों के साथ कुछ जूनियर आर्टिस्ट नीमच जिले में स्थलों का चयन कर बेब सीरीज व्हाईट गोल्ड की शूटिंग कर रहे है इसमें स्थानीय लोगो को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है ,स्वागत योग्य है परन्तु कोविंद19 की गाइड लाइन का पालन भी तो सबके लिए अनिवार्य है आपको शूटिंग की परमिशन मिली है कोवीद गाइड लाइन से नही.....  

प्रदेश में कोरोना पुनः दस्तक ही नही दे चुका बल्कि सभी जगहों पर पसरना शुरू हो गया है नीमच में भी इसकी आहत चल रही है मरीज मिल ही रहे है बन्द नही हुए है संख्या कम जरूर है पर सम्भावना कम नही है.... 

राजस्थान सरकार ने तो अपनी सीमाओं पर चेक पोस्ट पर कोवीद 19 नियंत्रण सघन चेकिंग अभियान जारी कर दिया है,जिला प्रशासन नीमच ने भी 144 जनस्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में जनहित में लागू कर रखी है।

आपको जिला प्रशासन ने नीमच जिले में बेबी सीरीज की शूटिंग की परमिशन दी है वह भी कोवीद 19 गाइड लाइन नियमो का पालन करते हुए पर आप शूटिंग में इतने मस्त है कि गाइड लाइन को ही भूल रहे हो वही जनता भी अतिउत्साह में अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर शाशन की गाइड लाइन को ताक में रखकर खुले आम विचरण कर रही है कही ऐसा न हो कि आपको कोवीद 19 गाइड लाइन की अनदेखी व्हाईट गोल्ड सीरीज की शूटिंग अधूरी छोड़कर जाने को मजबूर कर इसलिए कम से कम गाइड लाइन का पालन तो करो।

नीमच क्षेत्र के नागरिकों का भी फर्ज बनता है कि उन्हें बेबी सीरीज की शूटिंग देखने और बहुत से लोगो को इसमे काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ बड़ी खुशी की बात है पर मजे मजे मे........?

स्थानीय प्रशासन को भी खासकर जहा शूटिंग की जा रही है वहा पदस्थ पटवारी,चौकीदार,स्कूल शिक्षक,पंच,सरपंच,पुलिस ,ओर अन्य शाशकीय व अशाशकीय विभाग के कर्मचारियों को भी शाशन की गाइड लाइन का पालन हो का ध्यान रखना चाहिये क्योंकि यह उनकी भी नैतिक जवाबदारी बनती है ।

जिले की जनता को कोवीद 19 की गाइड लाइन अनुसार दो गज दूरी,मास्क है जरूरी का पालन नही करने पर जिस प्रकार पेनल्टी वसूली जाती है वह सभी के साथ नियम पालन नही करने पर वसूली होनी चाहिये लेकिन वसूली उतनी जरूरी नही जितनी जरूरी सुरक्षा है।

यह आरोप प्रत्यारोप की बात नही कोवीद 19 की पुनः वापसी से कैसे सबको सुरक्षित रहना है या रखा जाय उंस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है वही बाहर से आये आर्टिस्ट भी कोवीद 19 की गाइड लाइन के पूरी तरह ध्यान रखे नही तो न होगी जब दो गज दूरी न मास्क जरूरी तो आपकी शूटिंग रह जायेगी अधूरी ........

Post a Comment

Previous Post Next Post