विधायक मारू की Pahal पर चौकड़ी में बना समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र"
गजेन्द्र माहेश्वरी
नीमच :- मनासा तहसील के चौकड़ी के किसानों को अब कंजार्डा के चक्कर नहीं लगाना होगा। उनके गेहूं का तोल उनके गांव चौकड़ी में ही हो जाएगा। यह संभव हुआ है विधायक श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू के प्रयास से। ग्रामीणों की मांग पर विधायक मारू ने कलेक्टर मयंक अग्रवाल से बात की और ग्राम चौकड़ी में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी का केंद्र बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए इस पर कलेक्टर ने चौकड़ी में केंद्र बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्राम चौकड़ी सहित बरखेड़ा,बरथुनी और आसपास के गांव प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित कंजार्डा के अंतर्गत है। उक्त ग्राम के किसानों को हर साल समर्थन मूल्य पर गेहूं देने के लिए कंजार्डा केंद्र पर आना पड़ता था इस पर किसानों को परेशानी होती थी।
किसानों ने अपनी बात विधायक (माधव) मारू के सामने रखी और ग्राम चौकड़ी सहित बरखेड़ा,बरथुनी और आसपास के गांव के लिए चौकड़ी में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र बनाने की मांग की। गांव की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री मारू ने तत्काल कलेक्टर से बात की ओर ग्रामीणों की समस्या बताई व आवश्यक सुझाव और दिशा निर्देश दिए। इस पर कलेक्टर ने ग्राम चौकड़ी में गेहूं खरीदी केंद्र बनाने के लिए निर्देश जारी कर दिए। चौकड़ी में केंद्र बनाने से किसानों में हर्ष है। किसानों ने इसके लिए विधायक मारू को धन्यवाद दिया। किसानों का कहना है कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि एक यही पहचान है कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्या के निराकरण में सक्रिय रहे और आमजन से जुड़ा हो। यह सारी खूबियां विधायक मारू में है। विधायक मारू की सक्रियता का लाभ लगातार विधानसभा को मिल रहा है।
Post a Comment