Top News

विधायक श्री परिहार के प्रयासों से मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत नीमच विधानसभा को 2 करोड़ 75 लाख की राशि आवंटित With the efforts of MLA Shri Parihar, an amount of 2 crore 75 lakh has been allocated to Neemuch Legislative Assembly under the Chief Minister Infrastructure Development Scheme.

 विधायक श्री परिहार के प्रयासों से मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत नीमच विधानसभा को 2 करोड़ 75 लाख की राशि आवंटित


नीमच। 11 मार्च / संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास योजना द्वारा आदेशित मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तृतीय चरण के अंतर्गत  योजना के माध्यम से उपलब्ध अनुदान राशि में से कुल 75 करोड़ की राशि प्रदेश के 248 निकायों को आहरण करने की अनुमति प्रदान की गई ।

 जिसमें नीमच नगर पालिका को दो करोड़ एवं जीरन नगर परिषद को ₹75 लाख की राशि कुल मिलाकर नीमच विधानसभा को दो करोड़ 75 लाख की राशि आवंटित की गई ।नीमच विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तृतीय चरण के अंतर्गत राशि प्राप्त हुई है इस राशि के माध्यम से आदर्श सँरचना के अंतर्गत क्षेत्र में बाकी बचे सीसी रोड निर्माण आदि विकास कार्य संपादित किए जा सकेंगे।विधायक श्री परिहार इस हेतू सतत प्रयासरत थे। श्री परिहार द्वारा इस राशि आहरण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार माना एवं क्षेत्र की जनता को इस हेतु शुभकामनाएं दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post