शिवराज सरकार की नई शुरुआत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग से मिलेगी राशि
गजेन्द्र माहेश्वरी
नीमच :- मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन और उसकी जानकारी रखने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप की शुरुआत की गई है। इतना ही नहीं इस सुविधा के तहत पोषण ट्रैकर एप का उपयोग करने के लिए सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग से भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन और से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप की शुरुआत की। भारत सरकार द्वारा इस पोषण ट्रैकर ऐप की शुरुआत की गई थी। जिस की सुविधा मध्यप्रदेश के जिलों में लागू हुई है। बता दें कि 52 जिलो के 57,135 आंगनवाड़ी केंद्रों पर इस एप्लिकेशन की शुरुआत की जाएगी।
इस पोषण ट्रेकर ऐप का उपयोग करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 200 रूपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। जिसका इस्तेमाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुद्रढ़ इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ-साथ इस ऐप के इस्तेमाल के लिए करेंगे। इस मामले में महिला बाल विकास के संचालक स्वाति मीणा नायक ने बताया कि पहले से icds-cas संचालन करने वाले 16 जिलों के 27,819 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को अप्रैल 2021 महीने से राशि खाते में भेजी जाएगी। जबकि शेष 36 जिलों की 69 हजार से अधिक का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मार्च महीने से पोषण ट्रैक्टर एक के उपयोग के लिए प्रतिमाह 200 रुपये की राशि खाते में भेजी जाएगी। बता दें कि इसके पहले पोषण अभियान के तहत देश के आंगनवाड़ी में टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था शुरू की गई थी। जिस दौरान पोषण अभियान के तहत सरकार ने आंगनवाड़ी फिर से ट्रेकर एप की शुरुआत की गई है।
Post a Comment