गंदगी इतनी की किचन ऊपर शिफ्ट करने को मजबूर हुडको वासी - नवीन कुमार अग्रवाल
गंदगी से त्रस्त हुडको वासी ओर स्वछता सर्वे में मस्त नपा अधिकारी =अग्रवाल
नीमच ,21 मार्च। इंसान के जीने के लिए सबसे अहम् भूमिका भोजन की होती है और वो भोजन बनाने किचन में जाता है और किचन ही एकमात्र ऐसा स्थल होता है जंहा गृह लक्ष्मी सबसे ज्यादा समय व्यतीत कर परिवार के लिए भोजन बनाती है लेकिन हुडको कालोनी में उसी गृह लक्ष्मी को सकून नहीं है क्योँकि नपा अधिकारी स्वछता सर्वे में इतने मस्त है की उन्हें सिर्फ हवा हवाई सर्वे ही करवाना है और कागजी खानापूर्ति कर स्वच्छता सर्वे की औपचारिकता पूर्ण करना है जिसका खामियाना वार्ड 28 के रहवासी गण भुगतने को मजबूर है ,और रहवासियों को जिनके पास ऊपर मंजिल बनी है तो वो गंदगी और बदबू से परेशान होकर किचन ऊपर शिफ्ट कर रहे है लेकिन दुःखद स्थिति यह भी है की किराये से निवासरत एवं मात्र सिंगल मंजिल वाले रहवासी उसी गंदगी और बदबू में खाना बनाने को मजबूर है ,फिर भी नपा अधिकारी मौन है ,मस्त है ,दुःखद विषय है ,उक्त आरोप आप के क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल ने वार्ड 28 का निरिक्षण करने एवं रहवासियों की जायज परेशानी देखने के बाद लगाते हुए नपा अधिकारियो के ऊपर तंज कसा है की रहवासी गंदगी और बदबू से त्रस्त और नपा अधिकारी स्वछता सर्वे में मस्त।
आप के वार्ड प्रभारी विनोद कुमार पंवार ने बताया की वार्ड में जन संवाद के दौरान हुडको कॉलोनी में जनता से रूबरू हुए तो उक्त समस्या का विकराल रूप सामने आया जिसमे हुडको के मकानों के पीछे बनी गली में इतनी गंदगी है की नपा अधिकारी अगर एक घंटे उस गली में व्यतीत कर ले तो हम नपा अधिकारियो का सम्मान करेंगे ,हम उन्हें यह टास्क दे रहे है और अगर वो एक घंटे वहा नहीं रुक सकते तो वहा के रहवासी गण किस प्रकार से 24 घंटे व्यतीत करते होंगे इसका अंदाजा नपा अधिकारी स्वयं ही लगा सकते है। इसके आलावा भी वार्ड 28 में समस्याओ का अम्बार है लेकिन सबसे प्रमुख समस्या गंदगी की है जिसे तत्काल हल किया जाना चाहिए।
आप के जिलाध्यक्ष अशोक सागर ने बताया की मंगलवार को हम कलेक्टर कार्यालय जाकर उक्त समस्या के खिलाफ ज्ञापन देकर कुम्भकर्णी नींद सोये नपा अधिकारियो की नींद खोलने का प्रयास करंगे ,समस्या का हल नहीं हुआ तो अग्र आंदोलन किया जावेंगा।
आप की जन संवाद यात्रा में आप के बालचंद वर्मा ,जीतेन्द्र सकलेचा ,सुनील जैन ,दिनेश श्रीवास्तव ,सुरेश गुजरिया ,लविश कनोजिया ,पवन शर्मा सेवानिवृत फौजी ,अनिल पिपलादिया सेवानिवृत फौजी , गुड्डीबाई यादव ,राजिंदर कौर ,दिनेश लोहार ,लक्ष्मीनारायण तोतला, रमेश चद यादव ,के के कर्णिक,एवं अन्य आप साथी उपस्थित रहे।
Post a Comment