सीएम कमलनाथ के इस्तीफे दिवस को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में कांग्रेस मनायेगी"
गजेन्द्र माहेश्वरी
मन्दसौर :- कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने बताया कि तत्कालीन सीएम कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख को काग्रेस जिला स्तर पर 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। जिला मुख्यालय पर इस दिन बस स्टैंड व आसपास क्षेत्र से तिरंगा यात्रा भी निकाली निकालेगी। कांग्रेस ने जिले भर में से 13 ब्लॉकों से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का भी दावा रखा है। यह प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे गांधी चौराहे से शुरू होगा और डॉक्टर अंबेडकर चौराहे पर समाप्त होगा। जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने प्रेस कांफ्रेस में कहा पहले तो सांसद विधायक के मरने पर ही उपचुनाव हुआ करते थे साल भर पहले एमपी में जो घटना क्रम हुआ उसकी तो संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर ने भी कल्पना नहीं की होगी। पाटिल ने कहा नपाध्यक्ष व पार्षद पद तय करने में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, लोकसभा, विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता और पर्यवेक्षक की भूमिका रहेगी। यहां की रिपोर्ट से प्रदेश से नाम घोषित होगा।जिलाध्यक्ष पाटिल ने कहा जनता ही तय करें कि प्रदेश का असली मामा कोंन है क्योंकि कमलनाथ सरकार ने कन्या विवाह सहायता, माफिया से मुक्ति, शुद्ध के लिए युद्ध, पेंशन राशि में इजाफा, सामान्य को आरक्षण, कर्जमाफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, धार्मिक स्थलों का विस्तार जैसे कई अहम फैसले लेकर जनता का दिल जीता था। तेलिया तालाब केचमेंट एरिया ग्रीन बेल्ट को लेकर भी है बात रखी ।
मीडिया से चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष पाटिल ने तेलिया तालाब के एरिया ग्रीन बेल्ट की जमीन को लेकर भी बात रखी है । उक्त एरिया में अपनी निजी स्कूल होने को लेकर कहा कि उक्त स्थल का परमिशन के तहत ही उपयोग दायरे में लिया जा रहा इसमें टीएनसी,डायवर्सन, नगर पालिका अनुमति जैसे सभी नियमों का पालन होना बताया। अन्य सवालों के जवाब में उन्होंने भाजपा शासित नपा पर 40 सालों से शहर की गति रोने का आरोप लगाया और कहा कि इस बार कांग्रेस सभी प्रत्याशी जनता की पसंद के तौर पर देगी। सोमिल असगर निष्कासन रद्द होने के मामले में कहा कि सम्बन्धिततो द्वारा माफी मांगे जाने के बाद ही संगठन में वापसी हुई है। इस बार हर निकाय का अपना वचन पत्र भी बनाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिया ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख प्रदेश महामंत्री महेंद्र गुर्जर प्रवक्ता सुरेश भाटी मंडलम अध्यक्ष दशरथ सिंह भी मौजूद रहे।
Post a Comment