Top News

आज से दो दिसवीय "भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यशालाTwo-Day BJP Mandal Training Workshop Begins Today

 

मुकेश खेड़े 


बड़वाह... भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मण्डल स्तरीय दो दिसवीय प्रशिक्षण कार्यशाला होगी| इसका आयोजन 04 एवं 05 अप्रैल तक महेश्वर रोड स्थित उत्सव गार्डन में किया जाएगा| यह कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ताओ को ही आमंत्रित किया गया है|भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने तैयारियों को लेकर बैठक ली|कहा कि दो दिसवीय कार्यशाला में आमंत्रित सदस्यों को अनिर्वाय रूप से उपस्थित रहना है| दो दिवसीय कार्यशाला 08 सत्रों में सम्पन्न होगी| महामंत्री महेंद्र अमई ने बताया कि प्रथम दिवस में कुल 06 सत्र एवं द्वितीय दिवस में 02, सत्र होगें| पहले दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक पंजीयन एवं एकत्रीकरण प्रारंभ होगा| दोपहर 12 बजे कार्यशाला का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत होगा| इसके बाद 1.30 से 2.30 बजे तक भोजन होगा| इसके बाद 2.30 बजे से कार्यशाला शुरू होगी,जिसमे 6 सत्र होगे| मिडिया प्रभारी विशाल कुमरावत ने बताया की 


प्रत्येक सत्र का समय कुल 45 मिनट का रहेगा| जिसमे प्रत्येक सत्र को अतिथि वक्ता द्वारा संबोधित किया जाएगा| द्वितीय दिवस 05 अप्रैल रविवार को होगा|कार्यशाला सहसंयोजक पार्षद रजनी भंडारी,मिक्की चौहान,महामंत्री रूपसिंह रावत सहित कार्यकर्ता मोजूद थे|

Post a Comment

Previous Post Next Post