शोक संतप्त परिवारों से भेंट की
मुकेश खेड़े
बड़वाह : मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री कसरावद के विधायक सचिन यादव शुक्रवार को बड़वाह आए। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह जी भाटिया के निवास पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।
इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री नरेंद्र पटेल और स्थानीय कांग्रेस जनों के साथ नगर के शोक संतप्त परिवारों में श्रद्धांजलि व्यक्त करने पहुंचे। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोपालदास जी गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रीति अनिल राय के पिताजी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विष्णु वर्मा की माताजी, सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी विवेक भालके एवं उमर फारुख की धर्मपत्नी के निधन पर उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।
कांग्रेस जनों से भेंट के क्रम में सचिन यादव ने कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद मकसूद अली एवं प्रदीप सेठिया के पिताजी डी.एस. सेठिया जी के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के कुशल क्षेम जाने। सौजन्य भेंट के लिए आए पूर्व कैबिनेट मंत्री सचिन यादव का परिजनों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक जैन, नीलेश रोकड़िया, रमिंदर सिंह भाटिया, सोहन शाह, अनिल राय, विमल जैन, आशाराम ठाकुर, जनपद सदस्य संतोष मालवीय, मंडलम अध्यक्ष राजू गौहर एव रवि जैन, जूजर अली, राकेश बारचे आदि कांग्रेस जन साथ थे।

Post a Comment