Top News

प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रहा है, भाजपा किसानों के साथ मजाक कर रही है,श्री गहलोत"It is not a government, but a circus that is running in the state; the BJP is making a mockery of the farmers," says Mr. Gehlot

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं उपार्जन (खरीदी) की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कृषि उपज मंडी में धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हुए। इस दौरान 'जय जवान जय किसान' के नारों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रहा है। भाजपा किसानों के साथ मजाक कर रही है। जब तक यह सरकार नहीं हटेगी, किसानों का भला संभव नहीं है। हमें इस सरकार की खामियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

गहलोत ने आरोप लगाया कि 'सूट-बूट' और 'हम दो-हमारे दो' वाली यह सरकार किसानों को मजबूर कर रही है कि वे अपना गेहूं 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर बड़े घरानों को बेच दें। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि राजस्थान में 16 मार्च से ही गेहूं की खरीदी शुरू हो चुकी है, तो फिर मप्र में देरी क्यों?

    सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम आर्ची हरित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से मांगें रख चेतावनी दे कांग्रेसी नेताओं ने दो टूक कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो अन्नदाता सरकार की नींव से नींव हिला देंगे और ईंट से ईंट बजा देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post