नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा । विश्व शांति हैतु विश्व जैन महासंघ के आव्हान पर आज पुरे भारत में सम्पूर्ण जैन समाज ने अपने अपने मंदिर उपाश्रयो में एक साथ बैठकर सभी मंत्रो का महामंत्र नवकार महामंत्र का एक घण्टे छत्तिस मिनट तक लगातार सामुहिक जाप कर इस सृष्टि इस ब्रह्माण्ड के रचयिता महाप्रभु से विश्व शांति हेतु नवकार महामंत्र का जाप कर प्रार्थना की।
इस तारतम्य में आज जावरा में भी जैन श्रमण संघीय युवाचार्य आगम मनिषी श्री महेन्द्र ऋषि जी महाराज ने श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के उपाश्रय में बड़ी संख्या में उपस्थित सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओ युवा मण्डल एवं बहु मण्डल आदि चतुर्विदि संध को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पुरा विश्व बारुद के ढेर पर खड़ा है चारों और युद्ध और नफ़रत की आग भड़क रही है अपनी शक्ति एवं अपने अहंम के प्रर्दशन में पुरा विश्व अशांत बना हुआ है, जिसकी वजह से हमारा मन भी अशांत बना हुआ है अतः हमे अहंकार एवं नकारात्मक सोच से दूर रहना होगा हमारे आराध्य देव भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा का संदेश देते हुए पुरूषार्थ की भावना के साथ प्राणी मात्र के कल्याण का संदेश दिया है।
धर्म सभा का संचालन करते हुए चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल ने जावरा के गौरव शाली महापुरुषों व महासतियो का उल्लेख करते हुए जावरा को एतिहासिक धर्मनगरी बताते हुए युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि जी, श्री हितेश ऋषि जी, श्री विराट ऋषी जी व नव दीक्षित श्री महक ऋषि जी व महासतीया श्री दिव्य साधना जी जी आदि ठाणा 8 के नगर प्रदार्पण पर जावरा का सौभाग्य बताते हुए पुरे जैन समाज व नगर की ओर से वन्दन अभिनन्दन किया ।
साथ श्री ओस्तवाल ने केसर कस्तूर स्वाध्याय भवन की जर जर हालत पर दुःख व्यक्त करते हुए इसके नव निर्माण के लिए अपनी और से 5 लाख रूपए की राशि एक मुश्त देने की धोषणाकी।
गुरु देव समाज जनो के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य विहार करते हुए श्री जैन दिवाकर भवन आजाद चौक पहुंचेंगे जहा वे श्री जैन दिवाकर भवन में धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी तरह दिनांक 11अप्रेल को भी प्रातः 9 बजे जेन दिवाकर भवन में गुरु देव के प्रवचन एवं महामांगलिक होगी ।
उक्त जानकारी चौपाटी श्री संध के वरिष्ठ अतुल मेहता ने दी।

Post a Comment