राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/मक्सी
हनुमान प्रकट उत्सव के अवसर पर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। पवनसुत हनुमान के प्रकट उत्सव पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का दौर लगातार जारी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं।खेड़ापति सरकार, नगरपति सरकार, थानापति सरकार, जनेश्वर महादेव परिसर स्थित महावीर हनुमान मंदिर, बाबा बजरंगबली मंदिर सहित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिरों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वही शाम 5:00 नर्मश्वर महादेव मंदिर से विशाल हनुमान जी का चल समारोह निकल गए जो नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ पुनः मंदिर परिसर पर पहुंचकर आरती के पश्चात समापन हुआ
हनुमान प्रकट उत्सव के अंतर्गत नगर में जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारों की व्यवस्था भी की गई है, जहां भक्त प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।पूरे नगर में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है तथा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं।

Post a Comment