Top News

विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति द्वारा नारी सम्मान एवं फाग महोत्सव का आयोजनVishwa Hindu Parishad Matri Shakti organised Women's Respect and Phag Festival

 

इंदौर। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति द्वारा अभिनव कला समाज, गांधी हॉल में नारी सम्मान एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद के जगन्नाथ नामक संगठनात्मक जिला के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सह संयोजिका मातृ शक्ति सरोज सोनी, मालवा प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. माला ठाकुर, प्रांत संयोजिका आरती अजय जायसवाल तथा प्रांत टोली से दीपमाला और विनोद कछावा उपस्थित रहे। इसी प्रकार इंदौर विभाग मंत्री यज्ञेश राठी, विभाग संयोजिका संध्या सोनी, सह संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव तथा विभाग दुर्गा वाहिनी की स्वाति मालवीय भी उपस्थित रहीं।


जगन्नाथ संगठनात्मक जिला से जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका नम्रता बैरागी के साथ गायत्री वर्मा, अनिता गौड़, तुलसा प्रजापत सहित विभाग की समस्त मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

प्रांत संयोजिका आरती अजय जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन में इंदौर की लगभग 200 प्रबुद्ध एवं प्रतिभावान नारी शक्तियों का सम्मान किया गया, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे रही हैं। इनमें डॉक्टर, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षिकाएं, खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाएं, मीडिया क्षेत्र से जुड़ी बहनें, कवयित्री, गृहिणियां, वकील, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की पदाधिकारी मातृ शक्ति, राजनीतिक क्षेत्र से सक्रिय बहनें तथा सम वैचारिक संगठनों की मातृ शक्ति का सम्मान विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति के मंच से किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सत्संग से हुआ तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसमें अवनी शर्मा और श्रेयांशी भारद्वाज ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में प्रस्तुति दी। वहीं सारिका जायसवाल, नियति सोनी और नित्यश्री सोनी ने नृत्य एवं कथक की आकर्षक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शस्त्र प्रदर्शन कर मातृ शक्ति को वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव सजग और सक्षम रहने का संदेश दिया। अंत में समस्त मातृ शक्तियों ने एक-दूसरे को फूल व गुलाल लगाकर हर्ष और उल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post