Top News

जावरा पुलिस ने आदतन वाहन चोर को किया गिरफ्तार: तीन राज्यों में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद धरायाJaora Police Arrest Habitual Vehicle Thief: Apprehended After Scrutinizing Over 500 CCTV Footage Clips Across Three States

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।पुलिस ने आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की कार सहित करीब 5 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। तीन राज्यों में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ट्रेन से भागने की कोशिश करने के दौरान ट्रेन में पीछा कर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।


 उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फेंस में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान ने दी।जानकारी के अनुसार तिलक नगर निवासी महेन्द्र चावला ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19-20 फरवरी की दरमियानी रात किसी अज्ञात बदमाश ने उनकी मारुति ईको कार (एमपी 43 सीबी 1398) और कार में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। मामले में जावरा शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान और थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने जावरा, कोटा, मथुरा, सवाई माधौपुर और उत्तराखंड के पीरान कलियर तक तलाश की और करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कोटा (राजस्थान) निवासी सैय्यद ओसाफ अली (37) को ट्रेस कर लिया। आरोपी चोरी की कार को कोटा में छिपाकर ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मारुति ईको कार और कार में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया।

  पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन वाहन चोर है और विशेष रूप से मारुति ईको कारों को ही निशाना बनाता था। उसके खिलाफ कोटा जिले के विभिन्न थानों में करीब 5 से 7 कार चोरी के मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में लंबित हैं। आरोपी अक्सर जमानत पर छूटकर फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर डिगा, सहायक उपनिरीक्षक नरेशसिंह कुशवाह, प्र.आर.जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, नारायणसिंह, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, आकाश परिहार, रामप्रसाद मीणा, ललीतसिंह जगावत, सायबर सेल आरक्षक मयंक व्यास, तुषार की सराहनीय भुमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post