रधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले द्वारा आज शाजापुर में स्थित समस्त मालवा, शिव शक्ति और नवीन गैस एजेंसी एवं उनके गैस गोडाउन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित गैस एजेंसी संचालकों को समस्त उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने एवं डोर टू डोर सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग में आईवीआरएस बुकिंग, मिस्ड कॉल बुकिंग, वॉट्सएप बुकिंग से सिलेंडर बुक कराने के संबंध में गैस एजेंसी को सभी उपभोक्ताओं को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
उपभोक्ता भारत गैस बुकिंग करने के लिए आईवीआरएस बुकिंग नंबर 7715012345, 7718012345, मिस्डकॉल बुकिंग नंबर 7710955555, व्हाट्सएप द्वारा बुकिंग नंबर 1800224344 तथा हैलो बीपीसीएल एप्प आदि अन्य एप्प के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

Post a Comment