जयेश पटेल दबंग देश
खेतिया ,,शासन के निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद खेतिया द्वारा वार्ड क्रमांक 9 भीलवाड़ा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी देते हुये मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान श्रमदान कर नाले की साफ-सफाई की गई
तथा जेसीबी मशीन की सहायता से नाले में जमा गाद को निकाला गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो सके। अभियान में वार्ड पार्षद अंकलेश अशिले स्थानीय नागरिकों एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।।

Post a Comment