Top News

महाअष्टमी पर 7000 रुद्राक्षों से सजेगा महामाई का दरबार, नवमी पर भक्तों में होंगे वितरित*lOn Maha Ashtami, the shrine of the Goddess will be adorned with 7,000 Rudrakshas, ​​which will be distributed among devotees on Navami.

 

इंदौर। विजय नगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत महाअष्टमी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा।


मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर महामाई का दरबार 7000 रुद्राक्षों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। महाअष्टमी के दिन विधि-विधानपूर्वक विशेष अभिषेक एवं रुद्राभिषेक संपन्न होगा, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की जाएगी।

आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि महाअष्टमी पर पूजन में उपयोग किए गए रुद्राक्षों को नवमी के दिन श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। यह पवित्र रुद्राक्ष भक्तों के लिए आस्था एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होंगे।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन में सहभागिता करें एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।


श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर समिति, इंदौर

Post a Comment

Previous Post Next Post