Top News

अमीझरा मंदिर वर्षगांठ पर दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमReligious programs continued throughout the day on the occasion of the Amijhara Temple anniversary.

 

ध्वजा यात्रा के साथ मनाई गई

अनिल पेन्टर ,दबंग देश

गौतमपुरा । नगर के प्राचीन स्थानीय अमीझरा जैन मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर निकली ध्वजा यात्रा और गूंजे जयकारे । श्वेतांबर जैन समाज द्वारा श्री अमीझरा जैन मंदिर की प्रतिष्ठा की ( जीणोद्धार के बाद ) दूसरी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । सुबह 9:30 बजे गौशाला रोड स्थित महावीर जैन के निवास से ध्वज सिर पर रखकर शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंची । शोभायात्रा में मुलायक ध्वजा के लाभार्थी दीपक बाबूलाल सकलेचा परिवार, आदिनाथ भगवान की ध्वजा के लाभार्थी आजादबेन अभय कुमार तथा शांतिनाथ भगवान की ध्वजा के लाभार्थी महावीर निर्मल कुमार जैन परिवार रहे । मार्ग में जगह-जगह समाजजनों ने अक्षत से ध्वज की अगवानी की । मंदिर पहुंचने पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके साथ ही परिसर पारस प्रभु के जयकारों से गूंज उठा । इस अवसर पर साध्वी निर्मल गुना श्री सहित ठाणा पांच का सान्निध्य रहा । 


महिला मंडल द्वारा महापूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विधिकारक रत्नेश मेहता (इंदौर) ने विधि संपन्न कराई । मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था । शोभायात्रा में महिलाएं व बच्चे नृत्य करते हुए शामिल हुए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा । रात्रि में भक्ति और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । स्वामी वात्सल्य का लाभ बाबूलाल सकलेचा परिवार ने लिया । आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन, बच्चे एवं बाहर से आए अतिथियों की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post