.
17 हजार बच्चों को मिला सम्मान..
दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा
गंज बासौदा -- विदिशा जिलेभर के आंगनवाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया यह आयोजन बच्चों के आंगनवाड़ी से स्कूल शिक्षा की ओर संक्रमण को उत्सव के रूप में मनाने की एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ
इसी क्रम में ग्राम पवई आंगनबाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी 5 से 6 साल के बच्चों को सर्टिफिकेट देकर इस कार्यक्रम को आरंभ किया गया इस दौरान बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़े उत्साह , कार्यक्रम में भाग लिया पवई सेक्टर की सुपरवाइजर स्वर्णिमा सोनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या सोनी सीमा नामदेव सहायिका नेहा रैकवार रामवती कुशवाहा सेल्समेन जितेंद्र यादव एवं स्कूल के टीचर अमित चौक से सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए

Post a Comment