, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की महाआरती....
नवमी को होगा विशाल भंडारा ..
दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा
विदिशा --- शहर के ऐतिहासिक और प्राचीन शक्तिपीठ महामाई माता मंदिर (मोहन गिरी) में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। प्रथम दिवस से ही यहाँ विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंदिर परिसर में भव्य *महाआरती का आयोजन किया गया
जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने माता रानी की विधिवत आरती कर प्रदेश और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की आरती के पश्चात प्रजापति समाज के अध्यक्ष श्री नथन सिंह प्रजापति ने श्री राकेश शर्मा को माता की चुनरी ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया*
वर्ष में होते हैं तीन बड़े आयोजन
मंदिर ट्रस्ट के सचिव राजकुमार प्रजापति ने मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ प्रतिवर्ष तीन प्रमुख बड़े महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं:जिनमें
* चैत्र नवरात्रि
* शारदीय नवरात्रि
* आषाढ़ी महोत्सव (आषाढ़ी माता मंदिर शक्तिपीठ

Post a Comment