Top News

गंजबासौदा नगर पालिका परिषद की बैठक विधायक हरि सिंह रघुवंशी की उपस्थिति में संपन्न..The meeting of the Ganj Basoda Municipal Council concluded in the presence of MLA Hari Singh Raghuvanshi.

 

गंजबासौदा शहर का नाम वासुदेव नगर रखने का प्रस्ताव पारित..

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा

गंजबासौदा नगर पालिका परिषद की बैठक में शहर का नाम 'वासुदेव नगर' करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बुधवार दोपहर आयोजित इस बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली, जिनमें बकायादारों की वसूली और अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दे शामिल थे।


बैठक में सभी पार्षदों ने गंजबासौदा का नाम बदलकर वासुदेव नगर रखने पर अपनी सहमति जताई। अब इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर भोपाल भेजा जाएगा। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के नाम पर शहर का नाम होने से यह अच्छा लगेगा।

नगर पालिका बकाया संपत्तिकर और जलकर वसूलने के लिए कड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है। नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव ने बताया कि शहर में करीब 50 लाख रुपये की बकाया राशि वसूलनी है। पहले बकायादारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर बकायादारों के होर्डिंग सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि जल्द वसूली हो सके।

इसके अतिरिक्त, नगर के प्रमुख मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर भी सहमति बनी है, जिसके बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पहले की तरह कार्यरत रहेंगे। वहीं, मृत या बाहर जा चुके 35 कर्मचारियों के स्थान पर नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post