Top News

फूड जोन के 12 फास्ट फूड एवं अन्य दुकानों की जांच कर आवश्यक निर्देश दियेInspected 12 fast food outlets and other shops in the Food Zone and issued necessary instructions.

 राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर,/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में मेला में लगने वाली 12 दुकानों की ग्रीष्म ऋतु तथा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण कर गत दिवस शाम को फूड जोन एवं मेला क्षेत्र के व्यवसायों के तलने के लिए प्रयुक्त कड़ाई के तेल, रंग, मोमोज, कटी हुई सब्जी, फलों, ब्रेड, सॉस, पानी पूरी के पानी, क्रीम, उबले आलू की जांच की गई।



खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एमके वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान दुकानदारों को कड़ाई का तेल नियमित रूप से बदलने, खाद्य सामग्री ढककर रखने, खाद्य रंग का समिति मात्र में ही उपयोग करने, स्वच्छता से कार्य करने साफ-सफाई रखने, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही उपयोग कर आईसक्रीम, कुल्फी, ज्यूस, सॉफ्टी बनाने, संग्रहण तथा विक्रय करने के संबंधी निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post