नीमच- शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में नीमच का गौरव बढ़ाते हुए ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के श्री आदित्य जैन ने अवंतिका यूनिवर्सिटी, उज्जैन में आयोजित एक उच्च स्तरीय 'यूजर अवेयरनेस प्रोग्राम' में सफलतापूर्वक सहभागिता की। सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क (INFLIBNET) केंद्र, गांधीनगर (गुजरात) द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से चयनित प्रथम 100 विद्वानों में श्री जैन ने अपना स्थान बनाया।
कार्यक्रम के दौरान इनफ्लिबनेट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार और श्री राजन कुमार ने ORCID, IRINS और विद्वान समुदाय के लिए डिजिटल सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया। श्री जैन को अवंतिका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. महेश पाटिल और कार्यक्रम संयोजक डॉ. वंदना खंडेलवाल ने उन्हें 'पार्टिसिपेंट सर्टिफिकेट' एवं किट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Post a Comment