Top News

इंदौर में 149 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के वायरल वीडियो पर खाद्य विभाग ने बताई वस्तुस्थितिFood Department Clarifies the Facts Regarding Viral Video of Petrol Priced at ₹149 Per Liter in Indore

इंदौर 25 मार्च 2026

इंदौर शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में पेट्रोल 149 रुपये प्रति लीटर बिकने के वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया पेट्रोल सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि एक्सपी 100 (XP100) कैटेगरी का प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी कीमत पहले से ही अधिक निर्धारित होती है।

खाद्य विभाग ने बताया कि XP100 पेट्रोल 100 ऑक्टेन नंबर वाला प्रीमियम फ्यूल होता है, जो हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा रहती है और वर्तमान में यह लगभग 149 रुपये प्रति लीटर के आसपास ही उपलब्ध है।

वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर विभाग ने नापतोल (माप-तौल) विंग से भी जांच कराई। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप की मशीन में दर्ज 149 रुपये प्रति लीटर की दर पूरी तरह सही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।

खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या वीडियो पर विश्वास करने से पहले तथ्य जरूर जांच लें और अफवाहों से बचें।

Post a Comment

Previous Post Next Post