Top News

ग्राम बेहड़िया में 75 लाख से होंगे निर्माण, क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे ने भूमिपूजन किया।Construction work worth ₹75 lakh will be undertaken in the village of Behadia; local MLA Shyam Barde performed the groundbreaking ceremony.

 

 जयेश पटेल दबंग देश 

खेतिया--आज पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहडिया में लगभग 75 लाख की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


इस अवसर पर निम्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया—

.पीर बाबा के पास पुलिया निर्माण – 20 लाख रुपए

.सामुदायिक भवन निर्माण – 25 लाख रुपए

.आजीविका भवन निर्माण – 19.96 लाख रुपए

.रपट निर्माण – 10 लाख रुपए

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, आवागमन सुगम बनेगा तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से आजीविका भवन से स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं सामुदायिक भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।

ग्राम पंचायत बेहडिया सहित पूरे पानसेमल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जनसेवा एवं विकास के इस अभियान को आप सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, जनपद सदस्यगण अजय निकुम, रायमल शिन्दे, पंडित माली, देवा नावडे, मंडल महामंत्री संजय भोसले, कौशिक पटेल, गोविंद पटेल, श्याम हरसोला, हेमराज पाटिल, डॉ.निंबा पाटीदार, विनोद जैन, वसंत पाटिल, किशन पटेल, बालकृष्ण पाटिल, सरपंच श्रीमती रायबी बाई शिवाजी, कुंवरसिंग ब्राह्मणे, शंकर रावताले, वीरसिंग रावताले, राकेश भोसले, नवल वास्कले, आनंद पाटील, संजय वास्कले, प्रवीण डावर, साहेबराव पाटिल, विजय चौधरी, गुड्डू सोनी, कमलेश जैन, प्रफुल्ल पाटिल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post