Top News

विसर्जन से पहले पुलिस अलर्ट, सड़कों पर दिखा खाकी का दम Police alert before immersion, khaki's power seen on the streets

फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश, कानून तोड़ने वालों को कार्रवाई की चेतावनी

दबंग देश अनिल शर्मा 

गंजबासौदा। गणेश विसर्जन और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को एएसपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने शहर में प्रभावी फ्लैग मार्च निकाला। शहर थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होता हुआ देहात थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान उपद्रव, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एएसपी मोनिका तिवारी और एसडीओपी शिखा भलावी ने किया। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी संजय बेदिया, ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी, देहात थाना प्रभारी जय कुमार सिंह सहित पुलिस लाइन का बल और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी: गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, झांकियों और यातायात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post