Top News

नवरात्रि का समापन रामनवमी पर हवन-पूजन के साथ सम्पन्नNavratri concludes with a Havan and worship on Ram Navami.

 

राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर/मक्सी/

चैत्र नवरात्रि के अंतर्गत रामनवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा बिजासन मंदिर में हवन-पूजन के साथ नवरात्रि का विधिवत समापन किया गया। जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें प्रातः 5:00 बजे से पूजा-अर्चना का कार्य कमल गुरु के द्वारा संपन्न कराया जा रहा था। वहीं माता रानी की आरती एवं विशेष श्रृंगार का आयोजन पुजारी नितेश गिरी द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था


रामनवमी के अवसर पर पन्नालाल-अंतर सिंह देवड़ा परिवार द्वारा विशेष हवन-पूजन कर नवरात्रि की पूर्णाहुति दी गई। हवन के पश्चात माता रानी की आरती की गई और श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त मंदिर का निर्माण हरिसिंह-खुमान सिंह देवड़ा परिवार द्वारा कराया गया था, जिसमें एक अखंड ज्योत करीब 38 वर्षों से निरंतर जल रही है वही माता रानी को अष्टमी नवमी पर भक्तों द्वारा वस्त्र वास श्रृंगार सामग्री अर्पण की जाती है की मनोकामनाएं माता रानी अवश्य पूरी करती है मां अपने भक्तों को तीन स्वरूपों में दर्शन देती है जिसका धार्मिक कार्य निरंतर परंपरा अनुसार उनके परिवार के पन्नालाल-अंतर सिंह देवड़ा द्वारा इस वर्ष भी संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर हवन-पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा-भाव से माता रानी के जयकारे लगाए

Post a Comment

Previous Post Next Post