Top News

कसरावद में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पुलिस सउनि 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारMajor Lokayukta Action in Kasrawad: Police ASI Caught Red-Handed Accepting a Bribe of ₹7,000

 कसरावद से जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश 

कसरावद। महानिदेशक लोकायुक्त

 योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम इंदौर ने कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (सउनि) रवीन्द्र कुमार गुरू को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।


जानकारी के अनुसार, आवेदक श्यामलाल उपाध्याय (69), निवासी ग्राम चंदावड़ तहसील भगवानपुरा, पेशे से किसान हैं। आवेदक के विरुद्ध कसरावद निवासी राजेश बागदरे ने पुलिस थाना कसरावद में जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत की थी।आवेदक के विरुद्ध कसरावद निवासी राजेश बागदरे ने पुलिस थाना कसरावद में जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के निराकरण के एवज में आरोपी सउनि रवीन्द्र कुमार गुरू द्वारा आवेदक से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस पर आवेदक ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 27 मार्च को ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने कसरावद बस स्टैंड पर आरोपी को आवेदक से 7 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा तथा आरक्षक विजय कुमार, शिवप्रकाश पाराशर और आशीष नायडू शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post