Top News

मण्डलेश्वर पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित : New Executive Committee of Mandleshwar Journalists' Association Announced

 अध्यक्ष राजेश पंवार ने नीलेश जैन को सचिव और प्रशांत कौशल को सौंपी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

आदर्श मेवाड़े दबंग देश

​मण्डलेश्वर | पत्रकार संघ मण्डलेश्वर के अध्यक्ष राजेश पंवार ने गुरुवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों और संरक्षक मंडल की सहमति से संघ की नवीन कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री पंवार ने लंबे विचार-विमर्श के बाद 29 सदस्यीय टीम की सूची जारी की, जिसमें अनुभव और सक्रियता का विशेष समन्वय रखा गया है। संघ की मजबूती के लिए वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र कुमार जैन, डॉ. रमेश राठौर और भरत राठौर को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है, वहीं दिनेश मेवाड़े और किशोर ठाकुर तकन बाबा संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। संगठन के कार्यों को गति देने के लिए रामेश्वर कर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


​घोषित सूची के अनुसार, नीलेश जैन को सचिव और प्रशांत कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जितेन्द्र कुमार जैन एवं अक्षय सिंह कुशवाहा को दी गई है। संगठन को रणनीतिक मजबूती देने के लिए समीर जैन, वीरेन्द्र पाटीदार एवं सुनील गाड़गे को सलाहकार अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रविन्द्र खाण्डेकर सह-सचिव, सूरज खेड़े मीडिया प्रभारी, लोकेश केवट सह-मीडिया प्रभारी और संयम जैन कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

​कार्यकारिणी के विस्तार में दिलीप दसोंदी , रवि सिन्हा, मनोज गौड़ , बंटी ठाकुर, शक्ति चौहान को मुख्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। साथ ही कृष्णपाल यादव, मनोज रावत, जितेन्द्र वर्मा, कमल यादव, गौतम साल्वे और लखन ठाकुर को मुख्य सदस्य के रूप में टीम में स्थान मिला है। सूची जारी करते हुए अध्यक्ष राजेश पंवार ने अपनी कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, "मुझे अपनी टीम की क्षमता और निष्ठा पर गर्व है। संघ का मूल उद्देश्य क्षेत्र के पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा करना और पत्रकारिता की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना है। यह नई टीम एकजुट होकर पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।"

Post a Comment

Previous Post Next Post