राधेश्याम देवड़ा
मक्सी/स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी के रासेयो के तत्वावधान में गोद ग्राम सूरजपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर सुनील वागले ने की ।मुख्य अतिथि डॉ शेखर मैदमवार रासेयो समन्वयक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन एवं श्री अखिलेश मंडलोई अध्यक्ष जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय मक्सी थे ।विशेष अतिथि श्री संजय वर्मा टी.आई मक्सी , एस बीआई प्रबंधक श्री जय वर्मा, बैंक ऑफिसर असमा खान व सरपंच श्री नकुलपटेल थे। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।सभी अतिथियों का पुष्पमाला ,साफा बांध कर कंकू तिलक और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण डॉ विनीता परमार ने दिया । स्वागत नृत्य भी विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया।डॉ मैदमवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व और चरित्र विकास का अवसर प्रदान करती है
।छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित होती है। अखिलेश मंडलोई ने बच्चों से सर्वे के बारे में पूछ कर उन कमियों को दूर करने के संबंध में प्रकाश डाला ।टी.आई संजय वर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात व सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। पढ़ाई के साथ सामाजिक जागरूकता के कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में श्रमदान किया गया, नालियों की सफाई की गई। विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे बाल विवाह निषेध, डिजिटल जागरूकता, दहेज प्रथा निषेध, साक्षरता पर घर घर जाकर सर्वे किया गया। स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता पर रैली निकाली गई। बौद्धिक सत्र में विभिन्न वक्ताओं जय वर्मा, शांताजी प्रीतम चंद्रवंशी, कुसुमलता , गौरी शंकर आदि ने स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया
।वर्तमान की ज्वलंत समस्या मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें मानसिक रूप से बीमार होने और उसके निदान के संबंध में बताया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिनमें स्वदेशी खेल, पोस्टर प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन आदि आयोजित की गई। अतिथियों व प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए ।कार्यक्रम का संचालन व आभार डॉ अपर्णा जैन ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ सौदान सिंह मकवाना, प्रो समीर खान, हेमंत डबरिया, चिराग नाथ योगी, राहुल कुमरावत, जगदीश देवड़ा, सोहनलाल आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित थे यह जानकारी रासेयों प्रभारी प्रोफेसर मीनू गज़ाला खान ने प्रदान की।

Post a Comment