राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र एवं म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी. के. एस. एन. गवर्मेंट कॉलेज शाजापुर में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 141 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया, जिसमें पुष्कल एग्रो भोपाल, एम.के.सी. आयशर देवास, यशस्वी अकेडमी फॉर स्कील देवास, एलपीएल बी-एबल फाउंडेशन इन्दौर, विजेए एग्रो भोपाल, देविका सालूशन देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर 63 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शाजापुर द्वारा 14 आरसेटी शाजापुर द्वारा 21 आवेदको का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 40 आवेदको का हेल्थ चेकअप किया गया एवं श्रम विभाग द्वारा श्रम से सबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आवेदको को कॅरियर काउंसिलिग के माध्यम से मनोवेज्ञानिक एंव विषय विशेषज्ञ के द्वारा केरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी एवं प्राचार्य आईटीआई, श्री राजाराम कटारिया, प्राचार्य एस. के तिवारी, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ आर.सी. चौहान, श्री बी.एल गुवाटिया, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री बलवंत शितोले, श्री मनोज जोशी, प्रो. मीनू गिडवानी, डॉ बी एल मालवीय, डॉ सुनील आडवानी, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र श्री अशोक राठौर, पॉलिटेक्निक कॉलेज से श्री अंकित शर्मा, श्रमअधिकारी श्री आर.एस. प्रजापति, आरसेटी श्री राजेश परमार, श्री जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, स्वास्थ्य विभाग डॉ जितेन्द्र मोर्य, डॉ पंकज पाटीदार, सूश्री रितु मेवाडा, डॉ. निहा खान, डॉ. रचना वर्मा, काउंसलर श्री वैभव जैन, श्री सज्जाद अहमद कुरैशी, श्री राजेन्द्रसिंह राठौर, श्री देवनारायण मालवीय, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री अनिल गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment