दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा
विदिशा: आम आदमी पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रदीप मैथिल को उनकी ईमानदारी, लगन, और कर्मठता को देखते हुए राज्य संयुक्त सचिव पिछड़ा वर्ग नियुक्त किया।
प्रदीप मैथिल ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए मीडिया को बताया है कि मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को राज्य में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से निभाता रहूंगा! और पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ता ने उन्हें बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment