राधेश्याम देवड़ा
मक्सी। समीपस्थ ग्राम कपालिया में एक वानर की करंट लगने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वानर बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और वानर को हनुमानजी का स्वरूप मानते हुए पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार ग्राम कपालिया में किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment