चापड़ा। किड्ज़ पैलेस डे केयर एंड प्ले स्कूल, चापड़ा में कक्षा यू.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय के संचालक राहुल सेंधव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन की मजबूत नींव होती है। उन्होंने बच्चों को आगे की पढ़ाई में भी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का वातावरण आनंदमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment