2 नाबालिग बालिकाएँ सुरक्षित दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा
गंज बासौदा -- पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में अपहृत बालक/बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी हेतु जिले में विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना गंजबासौदा शहर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सतत कार्रवाई की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना गंजबासौदा शहर में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। पहले प्रकरण में दिनांक 07.03.2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष 08 माह को दिनांक 21.02.2026 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जिस पर अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
वहीं दूसरे प्रकरण में दिनांक 03.03.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष 05 माह को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है, जिस पर अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई:
दोनों प्रकरणों में गठित पुलिस टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार तलाश-पतारसी की गई। परिणामस्वरूप पहले प्रकरण में दिनांक 09.03.2026 को नाबालिग बालिका को गंजबासौदा से तथा दूसरे प्रकरण में दिनांक 10.03.2026 को भोपाल से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। दोनों बालिकाओं के माननीय न्यायालय में कथन कराए जाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय वेदिया, सउनि राजेंद्र शर्मा, प्र.आर. शिवभान भदौरिया, आरक्षक अखिलेश राजावत, म.आर. शिवानी मिश्रा एवं म.आर. द्रोपती की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment