’मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत रवि कुमार भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, तनोट माता मंदिर एवं लोंगेवाला पोस्ट राजस्थान का भ्रमण करेंगे’
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर। मध्य प्रदेश शासन की माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर के एनएसएस यूनिट एम्बेसडर रवि कुमार का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा अनुभव यात्रा के लिए हुआ है। शासन की इस गौरवशाली योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भीतर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और उन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग व कठिन परिश्रम से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इस छः दिवसीय यात्रा के दौरान रवि कुमार राजस्थान स्थित भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, ऐतिहासिक तनोट माता मंदिर एवं लोंगेवाला पोस्ट का अनुभव भ्रमण करेंगे। रवि कुमार विकासखंड मोहन बड़ोदिया क्षेत्र से एनएसएस के माध्यम से इस योजना हेतु चयनित होने वाले पहले छात्र हैं। यात्रा पर रवाना करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस. के. तिवारी ने कहा कि माँ तुझे प्रणाम योजना का मूल मंत्र युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करना है।
वही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा ने बताया कि रवि कुमार का चयन उनकी निरंतर सेवा भावना और एनएसएस में सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। योजनांतर्गत सीमा दर्शन का उद्देश्य केवल भ्रमण नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, उनके त्याग और चौबीसों घंटे किए जाने वाले कठिन परिश्रम को प्रत्यक्ष रूप से समझना है। इस अवसर पर डॉ. वी. पी. मीणा, डॉ. मीनू गिड़वानी, डॉ. आर.सी चौहान, डॉ. दिनेश निंगवाल, डॉ. बी. के. सोलंकी, डॉ. बी. एल. मालवीय, डॉ. डी. आर. राठौर, डॉ. श्वेता चौहान, सीनियर हर्षिता पाटीदार, एनएसएस एसयूओ लक्ष्मी पुष्पद, कौशल्या, एसयूओ शिवम परिहार, आशीष परमार, रवि मालवीय आदि के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तथा एनएसएस मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार चौरडिया उपस्थित रहें।

Post a Comment