दबंग देश समाचार से मनोज कुमार माली सुसनेर
सुसनेर। तहसील रोड स्थित न्यायालय परिसर सौहार्दपूर्ण वातावरण का गवाह बना। बुधवार दोपहर ढाई बजे बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में अभिभाषक संघ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उन पत्रकारों के सम्मान में था जिन्होंने हाल ही में वकील-प्रशासन विवाद के दौरान निष्पक्ष पत्रकारिता का परिचय दिया।
गौरतलब है कि विगत दिनों तत्कालीन एसडीएम सर्वेश यादव के व्यवहार से असंतुष्ट वकीलों ने जिला कलेक्टर से उन्हें हटाने की मांग की थी, जिसके बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम को नगर के पत्रकारों ने बिना किसी दबाव के प्रमुखता और निष्पक्षता से प्रकाशित किया था। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतीक स्वरूप फुलमलाओ से उनका सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
फ़ोटो-

Post a Comment