सुनिल चन्द्रवंशी दबंग देश
सीतामऊ/ बैठक में क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के दिव्यांगजन उपस्थित रहे। इस दौरान दिव्यांगों से जुड़ी समस्याओं, अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं पर चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने दिव्यांगजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया। बैठक में दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सीतामऊ क्षेत्र के कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अध्यक्ष नंदलाल पाटीदार, हीरालाल, भारत सिंह, भेरूलाल, हरचंद, लालू दास, रामलाल, भंवर सिंह, राजेंद्र सिंह, किशनलाल, रामप्रसाद, अखरम खान एवं गणेशराम रेखा बाइ आदि दिव्यांगजन शामिल हुए।
Post a Comment