Top News

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे करणी सैनिकों को फोरलेन पर रोका, धूप में डटे आंदोलनकारी!Karni Sainiks Heading to Submit a Memorandum Regarding 11-Point Demands Stopped on the Four-Lane Highway; Protesters Stand Firm Under the Scorching Sun!

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।सात दिन पूर्व जावरा ब्लॉक में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के नाम पर डम्पर जप्ति का विवाद आज सड़को पर आ गया।अपनी 11 सूत्रीय मांगों आज दोपहर कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं और प्रमुख जीवन सिंह को पुलिस ने शहर के बाहर ही रोक दिया है। शहर के सभी एंट्री पॉइंट और महू-नीमच फोरलेन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रोकने पर जीवन सिंह ने आपत्ति जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के हित के लिए हम कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं।


   एक-एक अधिकारी जाकर प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कलेक्टर मिशा सिंह को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।जीवन सिंह से बात करने जावरा एसडीएम और सीएसपी पहुंचे, तो जीवन सिंह ने अधिकारियों से कहा कि कलेक्टर मैडम को बीजेपी ज्वाइन करवा दीजिए। कलेक्टर जनता की सेवक हैं,जीवन सिंह ने अधिकारियों से यह भी कहा कि कलेक्टर मैडम के बीजेपी ज्वाइन करने के लिए वे सोशल मीडिया पर उनका प्रचार करेंगे। प्रदर्शन में महिलाओं ने बैरिकेड्स हटा कर आगे जाने की कोशिश की है। जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने रोक दिया है।

 एक महिला बेहोश हो गई है ।प्रदर्शनकारी कलेक्टर मिशा सिंह को बुलाने की मांग पर अड़े है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कलेक्टर एसी चैंबर में बैठी हैं और जनता सड़क पर बैठी है। हमारी समस्या कलेक्टर नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा। प्रशासन के अधिकारी समझा रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारी कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। जीवन सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन रास्ता रोक कर अपराध कर रहा है,हम जनता की आवाज हैं। जनता की समस्या बताना चाहते है। लेकिन हमें दबाने की कोशिश की जा रही है। गांव में कोई अधिकारी या कर्मचारी आकर दिखाएं। हम भी उन्हें घुसने नहीं देंगे। गांवों में अवैध शराब बिक रही है यह सब प्रशासन की मिलीभगत से ही संभव है। हमारा रास्ता क्यों रोका जा रहा।

इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष जिले के जनहित से जुड़े 11 निर्णायक मुद्दे रखे जा रहे हैं। इनमें अवैध उत्खनन के नाम पर निर्दोषों पर कार्रवाई रोकने और पिपलिया जोधा में देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग शामिल है।

आमनेर में बालिका अपहरण में त्वरित न्याय, चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई और बोरवानी के अवैध ईंट भट्ठों को हटाने की मांग भी रखी गई है। किसानों की कर्ज अदायगी की तारीख बढ़ाने, गेहूं खरीदी की समस्याओं के समाधान और जावरा की आविका सिटी में मूलभूत सुविधाओं की मांग भी प्रमुख है।

Post a Comment

Previous Post Next Post