नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्व. उमरावमल पुरोहित की स्मृति में आयोजित 13 वी अंतर विभागीय टूर्नामेंट में जीआरपी की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबला जीआरपी एवं इंजीनियरिंग के मध्य खेला गया। इसके पहले मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फैयाज मंसूरी ने दोनों ही टीम से मुलाकात की एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद मैच की शुरुआत हुई।
यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि फाइनल मैच 16 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर जीआरपी की टीम ने इंजीनियरिंग की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंजीनियरिंग विभाग ने निर्धारित 16 ओवर में 150 रन
बनाकर जीआरपी को 151 रन बनाने का लक्ष्य दिया। जिसमें जीआरपी ने 07 विकेट बचाते हुए 151 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी रहे। इन्होंने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी दी।
जीआरपी के राहुल राजपूत ने 74 रन 38 बॉल में बनाएं। वहीं अनिल ने 37 रन 25 बॉल पर बनाए।
इसी प्रकार इंजीनियरिंग के अमित घोसर ने 17 बॉल पर 25 रन और जितेंद्र ने 14 बॉल पर 23 रन बनाए।
जीआरपी के राहुल राजपूत मेन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ़ दी सीरीज रहे।
इंजीनियरिंग टीम के अनिल घोसर बेस्ट बल्लेबाज रहे। बेस्ट फील्डिंग में यांत्रिक के प्रमोद खंडेलवाल को चुना गया।
इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव हरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अमित घोसर, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष अर्पित परदेसी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, जेसी बैंक के पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, एसबीएफ मेंबर पियूष व्यास एवं अखिल शर्मा,
आदि के अलावा समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले का सैकड़ों दर्शन ने लुफ्त उठाया।
उक्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Post a Comment