Top News

डॉ पांडेय नियुक्त हुए,म.प्र. विधानसभा स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापतिDr. Pandey appointed Chairman of the Local Bodies and Panchayati Raj Accounts Committee of the Madhya Pradesh Legislative Assembly

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। म.प्र. विधानसभा स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति जावरा के वरिष्ठ विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय नियुक्त हुए है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय पूर्व में भी म.प्र. विधानसभा में प्राक्कलन समिति,आश्वासन समिति,याचिका समिति,विशेषाधिकार समिति के सभापति के रूप में सफल रूप से कार्य किया।इसके अलावा विधानसभा के अध्यक्षीय पैनल में रहकर सभापति के रूप विगत कई सत्रों में सफल संचालन किया।


   इस बजट सत्र में भी सभापति के रूप संचालन किया।डॉ पांडेय की वरिष्ठता व अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति में सभापति का दायित्व दिया गया। उनके सभापति बनने से क्षेत्र में हर्ष है।डॉ पांडेय ने इस हेतु म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post