Top News

7 साल की नन्हीं सफानाज़ ने रखा पहला रोजा, परिवार ने मनाया जश्न7-year-old Safanaaz observes her first fast, family celebrates

 

जयेश पटेल दबंग देश 

रमजान के मुकद्दस महीने में इबादत का जज्बा बड़ों के साथ बच्चों में भी खूब नजर आ रहा है। खेतिया की 7 वर्षीय बालिका सफानाज़ इमरान कुरैशी ने इस भीषण गर्मी के बावजूद पूरे उत्साह के साथ रोजा रखकर खुदा की इबादत की।


मासूम के इस हौसले को देख परिवार ने पुष्पहार पहनाकर उसका इस्तकबाल किया और उपहार भेंट कर हौसला अफजाई की। परिजनों ने इस खुशी में मोहल्ले में मिठाई भी बांटी। सफानाज़ के पिता ने बताया कि रोजे के जरिए बच्चे बचपन से ही संयम और अनुशासन सीख रहे हैं। नन्हीं बच्ची के रोजा रखने पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post