Top News

खेतिया में चला स्वच्छता अभियान, 2.3 टन कचरा किया एकत्रCleanliness drive launched in Khetia, 2.3 tonnes of garbage collected

 

जयेश पटेल दबंग देश 

खेतिया में डॉ. श्री नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पद्मश्री डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में रवींद्रनाथ टैगोर चौक से पानसेमल रोड तक 1.5 किमी के दायरे में सफाई की गई।


इस दौरान 1 टन गीला और 1.3 टन सूखा कचरा, कुल 2.3 टन कचरा एकत्र कर डंपिंग ग्राउंड में डाला गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के 35 सदस्यों ने स्वच्छता की शपथ ली।

गौरतलब है कि प्रतिष्ठान वृक्षारोपण, जल संरक्षण, रक्तदान और शिक्षा जैसे कई समाजसेवा के कार्य करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post