Top News

नर्मदा तट से निकली भव्य ध्वज निशान यात्रा, धरगांव में हुआ भव्य समापनA grand flag procession started from the banks of the Narmada River and concluded at Dhargaon.

  

दबंग देश – आदर्श मेवाड़े

मंडलेश्वर / श्रद्धा, उत्साह और सेवा भावना के साथ शनिवार संध्या को श्री श्याम सेवा समिति, मंडलेश्वर के तत्वावधान में भव्य ध्वज निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पवित्र नर्मदा घाट, मंडलेश्वर पर मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। “जय श्री श्याम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए।


चौथे वर्ष आयोजित यह यात्रा मंडलेश्वर से विभिन्न मार्गों से होती हुई धरगांव पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं व सामाजिक संगठनों द्वारा प्रसादी, शीतल जल एवं फलाहार के स्टॉल लगाए गए। श्री श्याम सेवा समिति की महिला मंडल की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिन्होंने व्यवस्थापन और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मंडलेश्वर से धरगांव तक यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस वर्ष यात्रा का समापन श्री सांवलिया सेठ मंदिर, धरगांव में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया।

_समापन उपरांत नर्मदा आश्रय , मंडलेश्वर में श्यामप्रेमियों के लिए सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post