Top News

सिंगल यूज प्लास्टिक को बाय-बायBye-bye to single-use plastic

 

 महापौर द्वारा साड़ी वाकेथान का शुभारंभ

 500 से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुई साड़ी वाकेथान में

रितेश जैनदबंग देश

 स्वच्छता के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की लिए शपथ

 सफाई मित्र बहने भी सम्मिलित हुई वाकेथान मे

 इंदौर के स्वच्छता अभियान में महिलाओं की विशेष भूमिका- महापौर

इंदौर दिनांक 1 मार्च 2026। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता के नवाचारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः समाप्त करने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज प्रातः काल *नेहरू स्टेडियम से भव्य साड़ी वाकेथान का शुभारंभ* किया गया।


कार्यक्रम का *शुभारंभ महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह* द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर द्वारा उपस्थित महिलाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा दैनिक जीवन में कपड़े के झोले को अपनाने की शपथ दिलाई गई।

 *नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई साड़ी वाकेथान डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम* पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने स्वच्छ इंदौर, प्लास्टिक मुक्त इंदौर तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेशों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर निगम, इंदौर एवं दी वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस *कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं की सक्रिय सहभागिता* रही। साड़ी परिधान में महिलाओं की यह जागरूकता यात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र रही और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करती रही।


 *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने कहा कि जब वे देश के अन्य शहरों में जाते हैं तो लोग पूछते हैं कि इंदौर स्वच्छता में लगातार सिरमौर कैसे बना हुआ है। इसका उत्तर जनभागीदारी, टीमवर्क और नागरिकों— *विशेषकर जागरूक महिलाओं—का सहयोग* है। उन्होंने कहा कि *इंदौर की महिलाएं अपने घरों के साथ-साथ अपनी गलियों की स्वच्छता का भी ध्यान रखती हैं। वे गीले और सूखे कचरे को पृथक कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों को व्यवस्थित रूप से सौंपती* हैं। यही कारण है कि प्रातःकाल से आरंभ होने वाली स्वच्छता व्यवस्था रात तक सतत रूप से संचालित रहती है।

महापौर ने यह भी कहा कि आज जागरूक महिलाएं निगम की सफाई मित्र बहनों के साथ साड़ी में वाकेथान कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का सशक्त संदेश दे रही हैं, जो महिला शक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

 ट्रिपल आर सेंटर एवं वेस्ट टू बेस्ट अभियान की अपील

महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले अनुपयोगी सामान को निगम के ट्रिपल आर (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर पर जमा करें तथा “वेस्ट टू बेस्ट” अभियान में सहभागी बनें। इससे न केवल कचरे में कमी आएगी, बल्कि संसाधनों का पुनः उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।


महापौर ने कहा कि आज विश्व महिला दिवस पर यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज विश्व महिला शक्ति के आधार पर आगे बढ़ रहा है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण देश की वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया सशक्त एवं जनहितकारी बजट है।

Post a Comment

Previous Post Next Post