Top News

किसानों ने की बैराज स्टॉप डैम की वर्षों पुरानी मांग...Farmers made the long-standing demand for a barrage stop dam...


, विधायक ने की कवायद शुरू, भेजेंगे प्रस्ताव...

बैराज और स्टॉप डैम से होगी 12 सौ हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित– विधायक हरि सिंह रघुवंशी

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा

गंज बासौदा। सरकार खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए पूरा सफल प्रयास कर रही है। सरकार हर किसान के साथ कंधे से कंधे और कदम से कदम मिलाकर चल रही है। जिसके लिए किसानों को नई-नई योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प पूरा कर रही है जिसके तहत जगह-जगह बृहद बांध परियोजना, बैराज परियोजना, स्टॉप डैम, बलराम तालाब, अमृत सरोवर और कई सिंचाई की योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिससे लगातार सिंचाई का रखवा बढ़ता जा रहा है। गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने आला अधिकारियों के साथ ग्राम डाबर पहुंचे। जहां विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने क्वेटन नदी के डाबर सनाईरामपुर की पठार पर बैराज डैम बनाए जाने वाली मांग स्थल का मौका मुआयना किया। विधायक ने नदी के घाट पर अधिकारियों, इंजीनियरों और किसानों से सीधा संवाद कर बहु प्रतीक्षित मांग पर चर्चा की। 


विराज और स्टॉप डैम के लिए जाएगा प्रस्ताव 

विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने बताया कि के क्वेटन नदी के डाबर सनाईरामपुर की पठार पर बैराज डैम परियोजना, और खानवा नदी पर ग्राम मुंडारी में स्टॉप डैम परियोजना बनाए जाने का सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसमें क्वेटन नदी के डाबर सनाईरामपुर की पठार पर बैराज डैम परियोजना से ग्राम डाबर, सियारी, बरखेड़ा, बसरिया, मोरोदा, कालापाठा, डफ़रयाई आदि ग्रामों की लगभग 800 हेक्टेयर भूमि संचित होगी। खानवा नदी पर ग्राम मुंडारी में स्टॉप डैम परियोजना आसपास के ग्रामों की लगभग 400 हेक्टेयर भूमि संचित होगी। दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र के कई किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं हजारों किसानों के निजी जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ने से सिंचाई में इजाफा होगा। 

 जिसके चलते किसानों ने विधायक हरि सिंह रघुवंशी से बैराज डैम परियोजना और स्टॉप डैम परियोजना की मांग की है। विधायक ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र आपकी मांग को पूरा किया जाएगा। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन जी यादव से एवं क्षेत्र के लाड़ले सांसद केन्द्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान से मिलकर उक्त मांग को स्वीकृत करवाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post