राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में ग्रीष्म ऋतु तथा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा राजस्व विभाग के संयुक्त दल की औचक निरीक्षण कार्यवाही में गत दिवस बस स्टैंड क्षेत्र की आनंद ज्यूस एवं कोल्ड ड्रिंक्स से मटका कुल्फी आइसक्रीम एवं लस्सी के सैंपल संग्रहित कर नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
बस स्टैंड क्षेत्र के फूड जोन, होटल रेस्टोरेंट व्यवसायों को सब्जी फलों की नियमित रूप छांटे, कड़ाई का तेल नियमित रूप से बदलने, ढक कर रखने, खाद्य रंग का समिति मात्र में ही उपयोग करने, स्वच्छता से कार्य करने, परिसर में साफ सफाई रखने, खरीदी बिल के संग्रहण विक्रय रिकॉर्ड संधारित करने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही उपयोग कर कुल्फी, ज्यूस बनाने, संग्रहण तथा विक्रय करने के संबंधी प्रशिक्षण लैब केमिस्ट द्वारा दिया गया।
कार्यवाही में जांच दल प्रभारी नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एमके वर्मा एवं श्री केएल कुम्भकार, स्थानीय पुलिस बल एवं पटवारी शामिल थे।

Post a Comment