राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक श्री आरएल जामरे ने उर्वरक नमूना अमानक पाये जाने पर प्रो. प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था, मर्यादित पोचानेर विकासखण्ड कालापीपल, प्रो. प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित बेरछादातार, प्रो. प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित चाकरोद विकासखण्ड शुजालपुर, प्रो. ओमप्रकाश अग्रवाल मॉ. कृषि सेवा केन्द्र लोहिया मार्ग शुजालपुर मण्डी एवं जेपी जगदम्बा फास्फेट्स तहसील लाडपुरा जिला कोटा राजस्थान को कारण बताओ सूचना पत्र दिया है।
साथ इनके द्वारा उत्पादित उर्वरकों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाये जाने पर अमानक उर्वरकों का जिले में क्रय, विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है।

Post a Comment