राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल द्वारा गत दिवस की गई कार्यवाही में शुजालपुर एवं कालापीपल क्षेत्र की धाकड़ डेरी जामनेर से भैंस का दूध एवं परमार मिल्क सेंटर चारखेड़ी से मिश्रित दूध के नमूने तथा नांदनी की 2 किराना दुकान चौहान किराना और अशोक किराना से 6 विभिन्न खाद्य सामग्री मलाई कुल्फी, लालमिर्च पाउडर, मैदा, पोहा, बासमती चावल तथा गरम मसाला एवं श्री श्याम ढाबा कालापीपल से बेसन और मक्का का आटा के सैंपल संग्रहित कर 12 नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

Post a Comment