Top News

सशक्त वाहनी की कक्षाएं अब गंज बासौदा और सिरोंज मे भी होंगी संचालित... Shakti Vahini classes will now be conducted in Ganj Basoda and Sironj also...

 सशक्त वाहनी अभियान अंतर्गत आवेदन आमंत्रित ..

दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा 

विदिशा -- जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग जिला विदिशा द्वारा महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सशक्त वाहनी अभियान अंतर्गत बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा विशेष कर पुलिस भर्ती में चयन हेतु निशुल्क मार्गदर्शन अध्ययन एवं शारीरिक प्रशिक्षण हेतु गंज बासौदा एवं सिरोंज मे कक्षाएं संचालित की जाना हैं


प्रतिभागियों के आवेदन दिनांक 06 मार्च 2026 तक महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय गंज बासौदा एवं सिरोंज मे आमंत्रित किए जाते हैं 

इक्षुक प्रतिभागी जिनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण हो एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हों, कार्यालय समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों (आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, एवं कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी) के साथ आवेदन कर सकेंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post