थाना बासौदा देहात ने AI तकनीक व “360° डिग्री – दृष्टि अभियान” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से खुलासा...
दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा
गंज बासौदा -- पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन तथा एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस ने हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में सफल खुलासा कर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 24.02.2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ी मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट एवं चांदी का छत्र चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा कस्बा गंजबासौदा में लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपी द्वारा मास्क लगाए जाने के बावजूद AI तकनीक की सहायता से संदिग्ध का स्केच तैयार किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं “360° डिग्री – दृष्टि अभियान” के तहत लगाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचानकर उसे गिरफ्तार किया गया
पुलिस टीम द्वारा भोपाल पहुंचकर संदेही से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट एवं छत्र चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा चोरी किया गया माल अपने घर भानपुर में छिपाकर रखा गया था, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
जप्तशुदा सामग्री:
👉चांदी का मुकुट – 01 नग
👉चांदी का छत्र – 01 नग
👉कुल कीमती – ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये)
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय बेदिया, उनि राजेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि रोहित कौरव, उनि लक्ष्मण डाबर, प्रधान आरक्षक दिव्यक्रांति भार्गव, आरक्षक रामनिवास मीना, आरक्षक सचिन जाट, आरक्षक राकेश जाटव, आरक्षक राहुल झा एवं आरक्षक ऋषभ श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment